फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP workers staged a protest against the law and order situation in Punjab.

Mohali News: पंजाब में कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP workers staged a protest against the law and order situation in Punjab.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। पंजाब में नशे और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा ने बुधवार को अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग स्थित सिंघपुरा चौक पर रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।

भाजपा नेताओं ने मानसा में परमिंदर सिंह झोटे की हत्या की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और सरकार नशे की समस्या पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। हत्या जैसी घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। भाजपा नेता हरदीप सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में कानून का राज कायम करना और नशे के कारोबार पर लगाम लगाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पाती तो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने मांग की कि मानसा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed