{"_id":"5d4895558ebc3e6cea1775ac","slug":"bjp-workers-in-police-custady-mohali-news-pkl3466325121","type":"story","status":"publish","title_hn":"370 हटाने की खुशी मनाते भाजपा नेता थाने में किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
370 हटाने की खुशी मनाते भाजपा नेता थाने में किए बंद
विज्ञापन
मोहाली में खुशी मना रहे भाजपा वर्करों को हिरासत में लेकर थाने ले जाती फेज-8 की पुलिस।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। अनुच्छेद 370 को हटाने की खुशी मनाते बीजेपी नेता व समर्थकों और व्यापारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना था कि वह किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की अनुमति नहीं देंगे। साथ ही किसी को हुल्लड़बाजी नहीं करने देंगे। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
फेज-9 में सोमवार दोपहर को बीजेपी नेता जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने की खुशी में लड्डू बांट रहे थे। इस दौरान बीजेपी समर्थक व नेता पूर्व प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी व रमेश वर्मा की अगुवाई में जुटे हुए थे। तभी फेज-8 थाने की पुलिस वहां पर पहुंची और बीजेपी नेताओं को लड्डू बांटने से रोक दिया। इसके बाद नेता अड़ गए तो पुलिस वाले नेताओं और समर्थकों को गाड़ियों में भरकर थाने ले गए। इस मौके पर पार्षद अशोक झा, अरुण शर्मा, प्रकाशवति, मंडल प्रधान सोहन सिंह, अनिल कुमार गुड्डू, दिनेश कुमार समेत कई नेता हाजिर थे।
इसी तरह फेज-फेज-3बी2 की मार्केट में दुकानदार मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी की अगुवाई में जुुटे। उन्हें भी मटौर थाने की पुलिस वाले उठाकर थाने ले गए। कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया। संपर्क करने पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि यह एहतियात के तौर पर किया गया। कानून व्यवस्था को किसी को भी खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।