फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP-RSS are sacrificing the Constitution in the name of religion: Raja Vading

भाजपा-आरएसएस धर्म के नाम संविधान की चढ़ा रहे बलि : राजा वड़िंग

Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP-RSS are sacrificing the Constitution in the name of religion: Raja Vading
मोहाली में रैली के दौरान राजा वड़िंग और अन्य लोग। संवाद 
मोहाली। सेक्टर-78 में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में हुई रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह, पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी रविंदर दालवी, इंदरबीर सिंह बुलारिया समेत कई नेता शामिल हुए। वड़िंग ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की जोड़ी धर्म के नाम पर देश को बांटने में लगी है।
विज्ञापन

ये लोग न केवल संविधान के प्रावधानों की बलि चढ़ा रहे हैं, बल्कि लोगों की आजादी, रोजगार और अधिकार भी छीन रहे हैं। राणा केपी सिंह ने कहा कि आप भी अब भाजपा की बी टीम बन गई है। देश की आत्मा-हमारा संविधान, हमारा लोकतंत्र और हमारा समुदाय आज खतरे में है। कांग्रेस, एकमात्र राष्ट्रीय शक्ति के रूप में इसे बचाने के लिए लड़ रही है। इस तानाशाही को कभी नहीं बढ़ने देंगे, जिसे भाजपा और आरएसएस पर देश थोपने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीती पडियाला, दीपइंदर ढिल्लों, विजय शर्मा टिंकू, राजवंत राय शर्मा, कृष्णा मितू, कमलजीत चावला भी मौजूद रहे। मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह के दफ्तर से कुछ ही दूरी पर कांग्रेस नेता बलबीर सिद्धू ने रैली की। इस जगह पर रैली करने का मुख्य मकसद विरोधियों को अपनी ताकत दिखाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed