{"_id":"61f2fa88b86ce022d91ce757","slug":"bjp-played-election-bet-on-industrialist-sanjeev-vashisht-in-mohali-mohali-news-pkl4403812112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने मोहाली में उद्योगपति संजीव वशिष्ट पर खेला चुनावी दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने मोहाली में उद्योगपति संजीव वशिष्ट पर खेला चुनावी दांव
विज्ञापन
मोहाली। आखिर लंबे इंतजार के बाद वीरवार को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा हलका मोहाली के लिए अपने उम्मीदवार का एलान कर ही दिया। भाजपा ने उद्योगपति एवं प्रदेश कार्यकारी सदस्य हिंदू चेहरा संजीव वशिष्ट पर दांव खेला है। उनका नाम घोषित होने के साथ इलाके की राजनीति गर्मा गई है, क्योंकि वह साफ-सुथरी छवि के नेता हैं। इसके साथ ही वह के समाजसेवी संस्थाओं से जुडे़ हुए हैं। उन्होंने टिकट के लिए पार्टी का धन्यवाद किया और साथ ही दावा किया कि वह यह सीट जीतकर अपनी पार्टी को मजबूत बनाएंगे।
जानकारी के मुताबिक विधानसभा हलका मोहाली में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी हैं, लेकिन भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। इसको लेकर इलाके में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। वीरवार की दोपहर प्रदेश भाजपा की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की दूसरी सूची में मोहाली विधानसभा हलका से संजीव वशिष्ट को उम्मीदवार बनाया है। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक फेज-3बी2 में उनके दफ्तर के बाहर जुटे। साथ ही ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला गया। भाजपा नेताओं की मानें तो इस बार मोहाली में चुनावी मुकाबला रोमांचक होगा। क्योंकि यह पहला मौका है जब किसी पार्टी ने हिंदू चेहरे पर दांव खेला है। इस चीज को भाजपा भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
निगम चुनाव के दौरान से हैं सक्रिय
जानकारी के मुुताबिक संजीव वशिष्ट भले ही स्थानीय हैं। लेकिन इलाके की राजनीति में करीब एक साल पहले हुए नगर निगम के चुनाव के समय से सक्रिय हैं। इस दौरान पहली बार भाजपा और अकाली दल ने अलग होकर चुनाव लड़ा था। भले ही पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। लेकिन इसी बहाने उनका संपर्क पूरे इलाके में हो गया था। इसके अलावा काफी समय उन्होंने अपना दफ्तर फेज-3बी2 में बनाया हुआ है। यहां पर वह अपने समर्थकों से मीटिंग करते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे। हालांकि इससे पहले मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के लगातार दो बार प्रधान और मोहाली ब्राह्मण सभा के प्रधान भी वह रह चुके हैं। इसके अलावा मोहाली एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करवाने में भी वह अहम भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
इस बार सभी उम्मीदवार स्थानीय
इस बार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने किसी भी उम्मीदवार को पैराशूट से चुनाव में नहीं उतारा है। बल्कि स्थानीय नेताओं को ही तवज्जो दी है। इनमें कांग्रेस ने विधायक बलबीर सिंह सिद्धू को, आप ने पूर्व मेयर कुलवंत सिंह को, शिरोमणि अकाली दल ने परविंदर सिंह सोहाना को उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं संयुक्त समाज मोर्चे की ओर से रवनीत बराड़ मैदान में हैं।