फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP candidate Sanjeev got Mukesh's support, will campaign together

भाजपा प्रत्याशी संजीव को मिला मुकेश का साथ, मिलकर करेंगे प्रचार

Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Sanjeev got Mukesh's support, will campaign together
जीरकपुर/डेराबस्सी। विधानसभा हलका डेराबस्सी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव खन्ना के चुनाव अभियान को उस समय बल मिला जब जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गांधी ने उनके समर्थन में प्रचार करने का एलान किया। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम रविवार को डेराबस्सी स्थित मुकेश गांधी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने मुकेश गांधी व उनके समर्थकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक के बाद दुष्यंत गौतम ने बताया कि भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। वैचारिक मतभेद होना मानवीय प्रक्रिया है, लेकिन मनभेद नहीं हो सकता। मुकेश गांधी ने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं। पार्टी हाईकमान जहां भी उनकी ड्यूटी लगाएगी वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा कि मुकेश गांधी का साथ मिलने से भाजपा पूरी तरह से मजबूत होकर विरोधियों को हराने का काम करेगी। खन्ना ने कहा कि गांधी परिवार का डेराबस्सी की राजनीति में अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुकेश गांधी के साथ शिवकुमार टोनी, रविंदर सिंह, निर्मल सिंह नीमा, भाजपा प्रवासी प्रभारी वीरेंद्र गर्ग, जिला उपप्रधान नवीन सांगवान, आशु खन्ना, संदीप साहनी, ललित गोयल चीनू, कमल गुप्ता, मास्टर गुरचरण सिंह, गुरुदेव गर्ग, दिलबर, प्रमोद कुमार, सोनू वर्मा, विशाल कुमार, जोगा सिंह व महिला नेता सर्वजीत कौर, अनुपमा कालिया, उर्मिला, युवा नेता परमजीत सिंह, रवनीत गोयल, अमन राणा, रजनीश अली,जगदीश मल्होत्रा अनेकों युवाओं ने दुष्यंत गौतम का डेराबस्सी पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed