फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   biotechnology park built in VIP City

वीआईपी सिटी में बनेगा बायोटेक्नोलॉजी पार्क, जगह की हुई निशानदेही

Wed, 20 Nov 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
biotechnology park built in VIP City
मोहाली। वीआईपी सिटी को आने वाले समय में आईटी के बाद अब बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पहचान मिलेगी क्योंकि सरकार ने मोहाली में बायोटेक्नोलॉजी पार्क बनाने की तैयारी शुरू की है। इससे जहां ट्राइसिटी समेत राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व भी हासिल होगा।
विज्ञापन

इसके लिए गमाडा ने 84 एकड़ जगह की निशानदेही कर ली है। यह एरिया गमाडा द्वारा बनाए गए लैंड बैंक में शामिल है। अब दिसंबर में होने वाली पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर मीट में उक्त प्रोजेक्टों को निवेशकों के समक्ष रखा जाएगा। उम्मीद है कि कई कंपनियां इसमें रुचि दिखा सकती हैं। इसके लिए चू माजरा, चिल्ला, रायपुर खुर्द और मौलीबैदवान की जगह एक्वायर होगी। वहीं जगह की निशानदेही इस प्रकार की गई है कि ट्राइसिटी में रहने वाले युवाओं से लेकर राजपुरा, पटियाला समेत पंजाब के अन्य जिलों के युवा भी आसानी से यहां तक पहुंच सकें। इसके अलावा उक्त एरिया में वर्ल्ड क्लास रोड स्थापित किए जा रहे हैं। यह सारी प्लानिंग आने वाले 30 सालों को ध्यान में रखकर की जा रही है। जिस जगह पर बायोटेक्नोलॉजी पार्क स्थापित किया जाना है। वहां से चंडीगढ़ करीब 13 किलोमीटर, इंटरनेशनल एयरपोर्ट करीब नौ किलोमीटर व पटियाला व राजपुरा भी करीब 50 किलोमीटर के एरिया में है।
विज्ञापन

बेहतर रोड व हवाई कनेक्टिविटी
जानकारों की माने तो जिस जगह पर बायोटेक्नोलॉजी पार्क बनाया जाना है। उस एरिया में बेहतर रोड व हवाई कनेक्टिविटी है। इसका कंपनियों को फायदा मिल सकता है। इसके अलावा नामी अस्पताल व अन्य सुविधाएं भी इलाके में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी सिटी व मेडिसिटी भी जिले में
जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार मोहाली को मॉडल शहर के रूप में विकसित कर रही है। मोहाली की सारी प्लानिंग मास्टर प्लान के मुताबिक की गई है। यहां पर रोड कनेक्टिविटी आदि आने वाले 30 सालों को ध्यान में रखकर की गई है। वहीं इससे मोहाली के मुल्लांपुर में मेडिसिटी स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही आईटी सिटी बस रही है जहां पर इंफोसेज जैसी कंपनियां अपने कैंपस बना रही हैं। इसके साथ ही अब बायोटेक्नोलॉजी पार्क बनने जा रहा है। हालांकि इससे पहले मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, नाइपर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च जैसे नामी संस्थान शहर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed