फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider snatched the woman's purse and escaped

बाइक सवार झपटमार महिला का पर्स छीनकर फरार

Sun, 01 May 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bike rider snatched the woman's purse and escaped
मोहाली। शहर में एक बार फिर बाइक सवार झपटमार गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के शातिरों ने शुक्रवार को फेज-3ए मार्केट से घर जा रही महिला को निशाना बनाया। आरोपी महिला का पर्स छीनकर भागने में कामयाब रहे। इसमें महिला का सारा कीमती सामान और दस्तावेज थे। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी कामा होटल वाली साइड से होते हुए चंडीगढ़ की तरह भाग गए। मटौर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मनप्रीत कौर नाम की महिला रात नौ बजे के करीब पैदल ही अपने घर जा रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार आया और उसका पर्स छीनकर भाग गया। महिला का कहना है कि उसने पर्स को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। उसके पर्स में नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज, क्रेडिट और डेबिट कार्ड थे। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई। इलाके में लगे कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे। इलाके के लोगों की मांग है कि पुलिस इलाके में गश्त बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed