{"_id":"602ae2ae8ebc3ee94d3c9d98","slug":"bike-rider-injured-in-grip-of-chinese-thred-mohali-news-pkl4041116142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी धागे की चपेट में आकर बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी धागे की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन
चीनी डोर की चपेट में आने से घायल हुआ सुखविंदर सिंह।
- फोटो : MOHALI
कुराली। शहर में चीनी डोर की चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसे 8 टांके लगे हैं। इसके बाद घायल व्यक्ति को वहां से चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सुखविन्द्र सिंह वासी गांव चटौली ने बताया कि वह बाइक पर आ रहा था इस दौरान रूपनगर मार्ग पर पहुंचा तो चीनी डोर उसके मुंह पर आ गई और उसने उसके नाक के ऊपरी सिरे को काट दिया और वह खून से लथपथ हो गया। लोगों ने उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां सुखविंदर सिंह के नाक पर डाक्टरों ने 8 टांके लगाए और उसको सेक्टर 16 के अस्पताल में रेफर कर दिया है। शहरवासियों ने चीनी डोर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंधी एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन ने सिटी पुलिस और नगर परिषद के ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इस संबंधी पुलिस इंचार्ज ने बताया कि शहर में कई दुकानों पर छापामारी की जा रही है। इसके अलावा दुकानदारों को भी चीनी डोर न बेचने संबंधी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार शहर में चीनी डोर बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।