फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider died due to bullet collision

Mohali News: बुलेट की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 03 Aug 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider died due to bullet collision
मोहाली। लांडरां रोड स्थित बीएसएफ कैंप के पास बाइक सवार एक लड़के को तेज रफ्तार बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता हरमेश पाल बत्ता वासी खन्ना जिला लुधियाना ने बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उनका भतीजा हिमांशु बत्ता और बेटा अपने-अपने मोटरसाइकिल पर मोहाली से लांडरां की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनका बेटा बीएसएफ कैंप के गेट के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे बुलेट ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और मोटरसाइकिल का नुकसान हुआ। वहीं, आरोपी बुलेट सवार मौके से भाग गया। राहगीरों की मस्जिद से उनके बेटे को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed