फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Before the auction of Shamlat land, there was a ruckus, private land was cheap, Panchayat land was expensive.

Mohali News: शामलात जमीन की नीलामी से पहले मचा घमासान, निजी जमीन सस्ती, पंचायत जमीन महंगी

Thu, 12 Feb 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Before the auction of Shamlat land, there was a ruckus, private land was cheap, Panchayat land was expensive.
मोहाली। जिले के दैड़ी गांव की शामलात जमीन की प्रस्तावित नीलामी से पहले ही प्रशासन द्वारा तय की गई कीमत को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक एकड़ से भी कम क्षेत्रफल वाली इस पंचायत भूमि का रिजर्व प्राइस करीब 39 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रति एकड़ तय किया गया है, जोकि मौजूदा समय में तहत मिलने वाली कीमत से कई गुना अधिक बताया जा रहा है। इसे लेकर किसानों, जमीन मालिकों और आम लोगों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दैड़ी की कुल 43 कनाल 3 मरले शामलात जमीन की नीलामी के लिए मोहाली प्रशासन ने रिजर्व प्राइस 39 करोड़ 24 लाख रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया है। जबकि वहां पर आठ से लेकर दस करोड़ के बीच प्रति एकड़ जमीन का रेट चल रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब पंचायत की जमीन की कीमत इतनी ऊंची तय की जा सकती है, तो निजी किसानों की जमीन का मूल्य में कम क्यों आंका जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जमीन एक एकड़ से भी कम क्षेत्रफल की है, बावजूद इसके इसकी कीमत करोड़ों में तय कर दी गई है। इससे यह साफ होता है कि इलाके में जमीन की बाजार कीमत कहीं ज्यादा है। इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed