फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bank seal at home broken without paying home loan, case filed against three

होम लोन चुकाए बगैर तोड़ी घर पर लगी बैंक की सील, तीन पर केस दर्ज

Fri, 06 May 2022 12:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bank seal at home broken without paying home loan, case filed against three
जीरकपुर। पुलिस ने बैंक का होम लोन नहीं चुकाने और बैंक की ओर से घर पर लगाई गई सील तोड़ने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 427, 447 और 120बी के तहत केस दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान बिकास चंद्र बर्मन, तनुश्री बर्मन, देबश्री बर्मन निवासी बालाजी एनक्लेव जीरकपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बैंक के रीजनल मैनेजर अश्वनी कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों ने हमारे बैंक की ब्रांच से 24 लाख रुपये का होम लोन लिया था और इसके बाद केवल तीन लाख 16 हजार रुपये की ही किस्त चुकाई है। इसके बाद बाकी का लोन वापस नहीं किया गया। इस पर ब्याज लगने के बाद अब यह करीब 33 लाख रुपये के आसपास हो गया है और उक्त लोगों ने किस्तें भरनी बंद कर दी हैं। किस्तें भरने के लिए उन्हें कईं बार फोन पर भी बोला गया और लीगल नोटिस भी भेजे गए। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक ने डीसी मोहाली को इसकी शिकायत दी। इसके बाद उन्हें नोटिस भेजे गए पर वह पेश नहीं हुए। इसके बाद डीसी मोहाली की ओर से संबंधित तहसीलदार और एसएसपी मोहाली को जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस जांच के बाद एसएसपी मोहाली की ओर से जीरकपुर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed