{"_id":"68cf12569f9c1f5d810f2584","slug":"balongi-village-is-trapped-between-electric-wires-there-is-always-a-danger-of-accidents-mohali-news-c-71-1-mli1012-133685-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिजली के तारों के बीच फंसा बलौंगी गांव, हादसों का बना रहता है खतरा कोट आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिजली के तारों के बीच फंसा बलौंगी गांव, हादसों का बना रहता है खतरा कोट आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी गांव की खंभों पर बिजली के तारों का अव्यवस्थित जाल और टूटे मीटर बॉक्स न केवल दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, बल्कि यहां आग लगने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही और उदासीनता के चलते यह समस्या वर्षों से बनी है। कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव की मुख्य सड़कों और गलियों में बिजली के तार इतने नीचे लटके हैं कि गुजरने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बड़े वाहनों से आसानी से टकरा जाते हैं। इससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि बिजली के झटके लगने और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं का भी डर बना रहता है।
मीटर बॉक्स के टूटे हैं ताले
स्थानीय निवासी पवन रावत ने बताया कि समस्या सिर्फ लटके तारों तक ही सीमित नहीं है। पावरकॉम द्वारा लगाए बिजली के मीटर बॉक्स के ताले भी टूटे हुए हैं। इन खुले बॉक्सों के अंदर भी तारों का जाल बिछा हुआ है, जिससे शॉर्ट-सर्किट और आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। पहले भी ऐसे बॉक्सों में आग लगने की कई छोटी-मोटी घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे संपत्ति के नुकसान का भी डर बना रहता है। सुषमा, बहादुर सिंह, रवि राज का आरोप है कि उन्होंने इस जानलेवा स्थिति की तरफ बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान कई बार आकर्षित कराया है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग की इस उदासीनता ने ग्रामीणों की चिंता और निराशा को और बढ़ा दिया है।
तत्काल सुरक्षा उपायों की है जरूरत
ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि तारों को उचित ऊंचाई पर लगाने, टूटे मीटर बॉक्स के तालों को ठीक करने और अव्यवस्थित तारों को सही करने जैसे जरूरी कदम तुरंत उठाए जाने चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को होने से पहले रोका जा सके।