फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Baldeep Singh Lucky won the Skylar Homes RWA election by 61 votes and became the president

Mohali News: स्काईलार होम्स आरडब्ल्यूए चुनाव में बलदीप सिंह लकी 61 वोट से जीतकर बने अध्यक्ष

Wed, 13 May 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Baldeep Singh Lucky won the Skylar Homes RWA election by 61 votes and became the president
जीरकपुर। वार्ड-20 के स्काईलार होम्स सोसाइटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से हुए। अध्यक्ष पद पर बलदीप सिंह लकी ने शानदार प्रदर्शन कर 61 वोट से जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी रविंदर गुप्ता को 37 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर गुलशन खुराना ने 51 वोट से जीत हासिल की, जबकि गौरव गुलयानी को 44 वोट मिले। सचिव पद पर गुरदर्शन सिंह ने 53 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि मनीष उर्फ मन्नू को 42 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर अविनाश गर्ग ने 50 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि परमजीत कौर को 47 वोट मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर जयदीप ने 54 वोट लेकर जीत हासिल की, जबकि मनीष कुमार आहूजा को 42 वोट मिले। कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों पर मोहिंदर पाल कौर (55 वोट) और रितु छाबड़ा (48 वोट) विजयी रहे। इस पद के लिए दिनेश शर्मा को 47 और पीयूष पांडे को 41 वोट मिले। चुनाव में टीम लकी ने शानदार प्रदर्शन कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और दो कार्यकारिणी सदस्य पदों सहित कुल 7 में से 6 पदों पर जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर अविनाश गर्ग निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलदीप सिंह लकी ने जीत के बाद कहा कि यह जीत स्काईलार होम्स के 61 परिवारों के विश्वास और आशीर्वाद की जीत है। यह चुनाव एसडीएम डेराबस्सी के 8 मई के आदेशानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी और थाना प्रभारी जीरकपुर के निर्देश पर तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में करवाए गए। चुनाव में कुल 98 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी एएस वालिया, पीएस बेदी और एडवोकेट अजय कुमार मेहता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed