फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bail plea of accused Sanjeev arrested in Girish Verma case rejected

Mohali News: गिरीश वर्मा मामले में गिरफ्तार आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Sat, 22 Apr 2023 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 22 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bail plea of accused Sanjeev arrested in Girish Verma case rejected
गिरीश वर्मा मामले में गिरफ्तार आरोपी संजीव की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के मामले में संजीव पर हैं गिरीश वर्मा की मदद करने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार ईओ गिरीश वर्मा मामले में गिरफ्तार संजीव कुमार निवासी खरड़ की जमानत याचिका जिला अदालत में खारिज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जीरकपुर के पूर्व कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पूछताछ के दौरान उक्त आरोपी का नाम सामने आया था। बाद में पुलिस ने संजीव को भी गिरफ्तार कर लिया था। जमानत के लिए उसके वकील ने अदालत में दलील दी है कि मामला गिरीश वर्मा और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज हुआ था। जांच में संजीव के खिलाफ कोई आरोप नहीं पाए गए हैं, आरोपी बालाजी इंफ्राटेक का पार्टनर है। लेकिन अभी यह फर्म गौरव गुप्ता के नाम पर है। इस मामले में उसकी भूमिका नहीं है। आरोपी से अभी कुछ बरामद भी नहीं करना है। वहीं, आरोपी की जमानत का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कहा है कि मामला बड़ा गंभीर है। गिरीश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में इस आरोपी को भी शामिल किया गया है। इस पर गिरीश वर्मा की मदद करने के आरोप हैं, अगर इसे जमानत दी जाती है तो यह जांच एजेंसी को प्रभावित कर सकता है। बता दें कि संजीव कुमार पर आरोप थे कि वह गिरीश वर्मा की काली कमाई को प्रॉपर्टी में निवेश करवाता था। बालाजी इंफ्राटेक के नाम से फर्म बनाकर उसकी मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed