फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   jewellery bag missing in mohali, give clue get reward of one lakh

चोरों से बचाने को रिश्तेदार के घर रखा, रास्ते में गिर गया गहनों का बैग, सुराग दो एक लाख पाओ

Fri, 30 Aug 2019 04:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Aug 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
jewellery bag missing in mohali, give clue get reward of one lakh
गहनों से गिरा बैग गिरा - फोटो : फाइल फोटो
सूने घर में पड़े पचास तोले सोने के गहनों व 70 हजार रुपये को चोर चुराकर न ले जाएं इसलिए घर में अकेले में रह रहे एक बुजुर्ग दंपती ने अपनी दो बहुओं व खुद के गहने और नकदी एक रिश्तेदार के घर रख दिए। तय हुआ कि जब परिवार वाले आएंगे तो गहने व नकदी ले आएंगे। जब परिवार आ गया तो उन्होंने रिश्तेदार को फोन पर गहने छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन


रिश्तेदार व उसकी बेटी एक्टिवा पर गहने लेकर घर देने आ रहे थे कि रास्ते में बैग गिर गया और उन्हें पता नहीं चला। घटना के बाद पूरा परिवार परेशान है। थाना खरड़ की पुलिस ने परिवार की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, परिवार ने घोषणा की है कि जो भी उनके गहनों को उन तक पहुंचा देगा। उसे वह एक लाख रुपये इनाम देेंगे।
विज्ञापन


घर के मालिक श्रवण कुमार ने बताया कि वह आर्डिनेंस फैक्टरी से ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पद से रिटायर हैं। वह भुखड़ी के पास स्थित गांव औजला में रहते हैं जबकि वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में शाहतलाई गांव के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले उनका एक बेटा और बहू बेंगलुरु व दूसरा बेटा और बहू जम्मू गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से वह दोनों बहुओं और पत्नी के गहने साथ ही घर में इमरजेंसी जरूरत के लिए रखे 70 हजार रुपये सेक्टर-125 सन्नी इनक्लेव स्थित रिश्तेदार घर पर रख आए। 20 अगस्त को जब परिवार घर आया तो उन्होंने रिश्तेदार को गहने घर छोड़ने के लिए कहा। उनकी साली और उसकी बेटीे गहने और नकदी लाल रंग के एक बैग में डालकर एक्टिवा पर लेकर शाम चार बजे के करीब निकल पड़े।

वे हलालपुर से भुखड़ी वाले रोड से औजला आए थे। घटना के बाद उन्होंने आसपास कई सीसीटीवी फुटेज देखे। उसमें भुखड़ी तक बैग एक्टिवा पर पैरों में पड़ा नजर आ रहा है बाद में उसका कुछ पता नहीं चला। यह सब चार से साढ़े चार के बीच में हुआ है।

यह गहने और नकदी हुई गायब
श्रवण ने बताया कि उनकी बेटी के तीन ईयररिंग, एक मंगलसूत्र, एक पेडेंट, चार अंगूठियां उनकी थी। इसके अलावा उनकी बहूुओं के दो मंगलसूत्र, दो नथ, दो गल चक्क, दो टिक्के, एक डायमंड सेट, एक डायमंड रिंग, तीन रानी अंगूठियां, एक सेट की अंगूठी, तीन सेट, दो चेन, 12 चांदी के कंगन, दो जोड़ी सिल्वर पायल, एक पेडेंट, दो कड़े, तीन रिंग, दस ग्राम गोल्ड क्वाइन शामिल है।


इसके अलावा उनकी अलमारियों की चाबियां भी उसी बैग में थी। परिवार के मुताबिक 70 हजार की नकदी गायब हुई है। इसमें 500 के नोट 40 हजार, 100 रुपये के नोट 15 हजार, 20 के नोट तीन हजार, 50 के नोट पांच हजार गुम हुए है। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed