{"_id":"606cc8a18ebc3ecbaa3c4ddf","slug":"baddi-police-arrested-a-person-from-mohali-who-fraud-in-himachal-mohali-news-pkl409527740","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में धोखाधड़ी करने का आरोपी बद्दी पुलिस ने मोहाली से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में धोखाधड़ी करने का आरोपी बद्दी पुलिस ने मोहाली से दबोचा
विज्ञापन
मोहाली। बद्दी पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां पर एक नई कंपनी खोलकर अपना कारोबार चला रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण सिंह निवासी शाहपुर, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बद्दी थाने के एसएचओ ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 31 दिसंबर, 2019 को अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी समेत 10 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। इस आरोपी पर पहले से ही विदेश भेजने के नाम पर लाखोें रुपये ठगने को केस दर्ज है।
शिकायतकर्ता कार मालिक सुधीर ने शिकायत में बताया था कि उसने एक मारूति कार खरीदी थी। जो कि महिंद्रा एंड महिंद्रा से फाइनेंस करवाई थी। इसके बाद उन्होंने इस कार को बेचने के लिए ओलेक्स पर डाल दिया था। 2018 में आरोपी उनके घर आया और कार खरीदने की बात कहीं। इसके बाद उनके साथ अच्छे संबंध बना लिए। आरोपी 24 नवंबर, 2018 को उनके घर आया और कार खरीदने की बात कही। उसने कहा कि कार उसे पसंद है और अपने परिवार को दिखानी है। अगर कार उन्हें पसंद आ गई तो वह पैसे देकर अपने नाम करवा लेगा और कार के लोन की बकाया किश्तें भी उतार देंगे। इसके बाद वह उनसे कार लेकर चला गया। लेकिन इसके बाद न तो आरोपी ने कार के पैसे दिए और नहीं कार वापस लौटाई। बाद में पता चला कि आरोपी ने कार आगे जाली दस्तावेजों के आधार पर किसी को बेच दी है। 11 मार्च 2020 को आरोपी पर नूरपुर, जिला कांगड़ा हिमाचल मेें धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था और वह वहां से फरार चल रहा था।
विदेश भेजने के नाम पर भी ठगे लाखों रुपये
वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपी करण सिंह के खिलाफ पहले से ही विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का एक केस दर्ज है। उसने विदेश भेजने के नाम पर कांगड़ा के शाहपुर निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपये हड़प लिए थे। न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस लौटाए। मोहाली पुलिस के अनुसार करण सिंह ने मोहाली में एक कार्यालय खोल रखा था, जिसमें उसने कुछ युवतियों को नौकरी पर रखा हुआ था। लेकिन बाद में इन युवतियों को वेतन नहीं दिया। युवतियां पुलिस में गई, पुलिस ने जब युवतियों को भुगतान करने का दबाव बनाया तो उक्त शातिर ने पुलिस पर विजिलेंस का छापा मरवाकर दो पुलिस कर्मियों को रिश्वत के मामले में पकड़वा दिया था। अब यह दोनों पुलिस कर्मी निलंबित हैं। यही नहीं पंजाब और हिमाचल के कांगड़ा में करण के खिलाफ ठगी के मामले दर्ज हैं। डीएसपी नवदीप सिंह ने करण सिंह के खिलाफ ठगी का दूसरा मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।