{"_id":"575c6ba24f1c1b1f349c7707","slug":"baba-banda-singh-bahadur-bus-stand-name-on-baba-banda-singh-bahadur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा ऐलानः बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर बनेगा बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा ऐलानः बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर बनेगा बस स्टैंड
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
डीलक्स बस सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में बनाए जा रहे बस स्टैंड का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटर स्टेट बस टर्निमल होगा। बस स्टैंड का नाम रखने के संबंध में तैयारी पूरी कर ली गई है। बस स्टैंड के पहले टावर के बाहर 43 मीटर लंबा एक बोर्ड लगाया जाएगा। इस पर बस स्टैंड का नाम लिखा जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी जुलाई में एक टावर को तैयार करके गमाडा को सौंप देगी। जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने बस स्टैंड को तैयार करने की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी को दे रखी है।कंपनी सात साल से प्रोजेक्ट में जुटी हुई है। कंपनी का दावा है कि बस स्टैंड के टावर ए की दो मंजिलें 31 जुलाई तक तैयार हो जाएंगी। कंपनी का दावा है कि जो समय अब गमाडा को दिया उसी के मुताबिक काम किया जा रहा है। लोगों को बस स्टैंड का तोहफा जल्द ही मिल जाएगा।
जिक्रयोग है कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने का फैसला लिया गया था, लेकिन अभी तक यह मामला अधर में हैं।
वर्ष 2009 में रखा गया था नींव पत्थर
7.02 एकड़ में बनाए जा रहे बस स्टैंड का नींव पत्थर वर्ष 2009 में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रखा था। पहले इसे 2012 में बनकर तैयार होना था। इस बीच विधानसभा चुनाव आ गए। इससे प्रोजेक्ट लटक गया था।
दो हजार बसों से हुआ कांट्रेक्ट
जानकारी के मुताबिक, जो कंपनी इस बस स्टैंड के विभिन्न टॉवरों को बना रही है। उस कंपनी के पास बस स्टैंड के तीन टॉवरों का 99 साल के लिए ठेका भी रहेगा। कंपनी यहां शोरूम, दुकानें और कई दफ्तर बनाए जा रहे हैं। हालांकि, कंपनी बसों से फीस सिर्फ 20 साल वसूल करेगी। कंपनी के सेल्स मैनेजर ओम प्रकाश ने बताया कि कंपनी का करीब 1950 विभिन्न बसों से कांट्रेक्ट हुआ है। इनमें सरकारी व प्राइवेट ऑपरेटर शामिल है।
विज्ञापन
यह सुविधाएं होंगी बस स्टैंड में
कंपनी जुलाई में आधुनिक बस टर्निमल शुरू करने की तैयारी में है। इसकी पहली मंजिल पर बस अड्डा होगा। दूसरी मंजिल पर फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। जो कि 75 हजार वर्ग गज का होगा। इसमें करीब 60 दुकानें होंगी। तीसरी मंजिल में नौ मल्टीप्लेक्स होंगे, जबकि चौथी मंजिल पर मॉड्यूलर आफिस बन रहे हैं। इनमें 53 दफ्तरों की जगह होगी।
आग लगने पर खुद बुझ जाएगी
बस स्टैंड में आग बुझाने के लिए अति आधुनिक किस्म का फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है। इसे फ्रैंकलिन सिस्टम भी कहा जाता है। इस सिस्टम की विशेषता यह है कि यदि बस स्टैंड में आग लगती है तो 67 डिग्री तापमान होने पर पाइप अपने आप फट जाएगा। इसके बाद आग बुझने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बस अड्डे पर हॉकरों का खेल होगा खत्म
बस अड्डे को पूरी तरह कंप्यूटीकृत किया गया है। यहां पर हॉकर किसी भी तरह की आवाज नहीं लगाएंगे। टावर की पहली मंजिल पर बसों का ब्योरा दिया जाएगा। वहीं, यात्रियों के लिए बस स्टैंड वीआईपी रूम बनाए जाएंगे। इनका किराया प्रति घंटे के हिसाब से वसूला जाएगा।
दो हजार कारों की पार्किंग की सुविधा
कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, बस स्टैंड में तीन बेसमेंट बनाए गए हैं। इनमें दो हजार कारों के पार्क करने की व्यवस्था रहेगी। वहीं, बसों की एंट्री मोहाली के फेज-1 वाली साइड से होगी। जबकि बाहर जाने के लिए रास्त वेरका मिल्क प्लांट की तरफ से रहेगा। इसी तरह टावर की पहली मंजिल में 14 टिकट काउंटर बनाए जाएंगे।