{"_id":"661bd5313a191bfdc202e730","slug":"attempt-to-capture-builders-land-mohali-news-c-71-1-mli1004-113694-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिल्डर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास\nस्टाफ को धमकाया, दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिल्डर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास स्टाफ को धमकाया, दो पर मामला दर्ज
Sun, 14 Apr 2024 06:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सोहाना पुलिस ने एक बिल्डर की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास व उसके स्टाफ को जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ सेक्टर-22बी के रहने वाले व तृप्त डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक तपन दीवान ने सोहाना पुलिस को अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत दी थी।
पुलिस ने जांच की और दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 447, 511, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला सेक्टर-68 मोहाली के रहने वाले अमित ओबराय व दीपक ओबराय के खिलाफ दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी गुलशन कुमार के अनुसार दोनों फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बिल्डर दीवान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी कंपनी की 17 बीघे से अधिक रकबा गांव लांडरां में है। वहीं उनका दफ्तर भी है। उन्होंने अपनी जमीन की देखभाल के लिए सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कर्मचारी रखे हुए हैं। आरोपी अमित व दीपक ने 29 फरवरी को उनके दफ्तर लांडरां में आकर धमकाया और कहा कि वह उसकी जमीन पर कब्जा करने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उनकी जमीन पर में जबरन घुसकर कब्जा करने का प्रयास किया और जब उसका स्टॉफ उन्हें रोकने के लिए गया तो उन्होंने स्टाफ को जान से मारने की धमकियां दी। दीवान का आरोप है कि उसे अब आरोपी अज्ञात व्यक्तियों से फोन करवाकर धमकियां दे रहे हैं, इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।