फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attacked with an ax for setting up a juice vendor in front of the house

Mohali News: घर के सामने जूस की रेहड़ी लगाने पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Attacked with an ax for setting up a juice vendor in front of the house
घायल फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती; सिर पर लगे दस टांके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव सोहाना में घर के सामने एक जूस की रेहड़ी लगाने पर तीन लोगों ने जूस वाले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में घायल के सिर पर काफी गहरी घाव हुआ है, जिसे परिवार ने लहूलुहान हालत में फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर दस टांके लगे हैं। इस संबंध में घायल ने डॉक्टर को कहकर संबंधित थाना पुलिस में शिकायत दे दी है।
घायल योगेश कुमार ने बताया कि वह सोहाना में जूस की रेहड़ी लगाता है। रविवार को शाम करीब पांच बजे उसके पड़ोस में रहने वाले एक पिता और बेटा लड़ रहे थे। उसने बीच में जाकर बेटे से कहा कि वह पिता के साथ न लड़े। इतनी बात पर बेटा उल्टा उसके साथ ही गाली गलौज करने लगा, जिसके बाद वह वहां से चला गया। शाम को करीब आठ बजे जब वह अपनी रेहड़ी खड़ी करके गली में गया तो वह उसी व्यक्ति के घर के सामने रेहड़ी खड़ी करने लगा जिसने उसे दिन में गालियां दी थी।
विज्ञापन


इस पर फिर से वह लड़का बाहर आया और उसे गाली देने लगा और कहा कि वह वहां रेहड़ी न खड़ी करे। इस पर वह वहां से अपनी रेहड़ी कहीं और खड़ी करने के लिए जाने लगा बाद में दूसरी जगह रेहड़ी खड़ी करने के बाद वह वहां पर आया और अपना कोई सामान ढूंढने लगा। इतने में वही व्यक्ति घर से आया, जिसके हाथ में कुल्हाड़ी थी, उसने योगेश पर पीछे से सिर पर वार कर दिया। इस वार से वह वहीं गिर गया बाद में जब घायल बचाव के लिए वहां से भागने लगा तो उस व्यक्ति का पिता और छोटा भाई मौके पर आए, जिन्होंने उसे पकड़ कर पीटा। इसके बाद घायल वहां से जान बचाकर घर गया। जहां उसके परिवार ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed