फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Assault after entering the office, case registered against 13

Mohali News: ऑफिस में घुसकर की मारपीट, 13 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 Jan 2024 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Assault after entering the office, case registered against 13
जीरकपुर। पुलिस ने रंजन प्लाजा के नजदीक एक दफ्तर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में छह लोगों को नामजद कर कुल 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। छह आरोपियों की पहचान सतीश कुमार निवासी पंचकूला, मनोज शुक्ला, विजय भारद्वाज, बलबीर सिंह, सुरिंदर कुंडू और दिनेश कुमार के रूप में हुई है।पुलिस को शिकायतकर्ता जय भगवान लांबा ने बताया कि वह रंजन प्लाजा मार्केट में जशन वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड नाम से आयुर्वेदिक प्रोटीन ऑर्गेनिक स्पाइसीज का काम 2016 से कर रहा है। उसका एक एप भी चला रहा है जो वेब तीन वेलनेस के नाम से है। दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे उक्त आरोपी आए और बोलने लगे कि आप एप के जरिए हमारे साथ ठगी कर रहे हैं। इसके बाद वह बिना वजह उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो हमलावर वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed