{"_id":"63c5b3fddb09171b2f27f0f1","slug":"ashika-jain-took-over-the-post-of-dc-mohali-news-c-16-1-pkl1020-35617-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आशिका जैन ने संभाला डीसी का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आशिका जैन ने संभाला डीसी का पद
विज्ञापन
मोहाली। जिले की जनता को पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन देने का संकल्प लेते हुए आशिका जैन आईएएस ने डीसी का पदभार ग्रहण कर लिया। वह 2015 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले उन्होंने 2020 में एडीसी (ज) मोहाली के रूप में कार्य किया था। उन्होंने जिले के डीसी का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को हर कीमत पर कायम रखा जाएगा और नशे के खिलाफ सरकार के अभियान को और तेज किया जाएगा। जिले में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि मोहाली में अन्य बड़े प्रोजेक्ट लेकर मोहाली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के सपने को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे ताकि जिले को शिक्षा व स्वास्थ्य के मामले में अग्रणी जिला बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बिना किसी परेशानी के समय पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।