फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Arbitrary of contractor in Kharar Grain Market, parking fees being charged in excess of fixed rate

खरड़ अनाज मंडी में ठेकेदार की मनमानी, तय रेट से अधिक वसूली जा रही पार्किंग फीस

Sun, 11 Apr 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary of contractor in Kharar Grain Market, parking fees being charged in excess of fixed rate
खरड़। खरड़ अनाज मंडी में पार्किंग स्टैंड का ठेकेदार अनाज मंडी में आने वाले वाहनों से तय रेट से अधिक रुपये वसूल रहा है। इससे मंडी में आने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों में रोष है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए पार्किंग स्टैंड की बोली के बाद पहली अप्रैल से ठेकेदार ने मनमाने रेट लोगों से वसूलने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

2021-22 के लिए खरड़ अनाज मंडी में पार्किंग स्टैंड का ठेका जीआर ट्रेडिंग कंपनी ने लिया है। ठेकेदार को अनाज मंडी से मुख्य आमदनी रोज लगने वाली होल सेल व सब्जी मंडी में आने वाले वाहनों से है। मार्केट कमेटी खरड़ ने पार्किंग ठेकेदार के लिए मंडी में आने वाले वाहनों व मंडी में लगने वाले खोखों व फड़ी वालों के लिए रेट तय किए हैं, लेकिन ठेकेदार इन तय रेटों से कहीं अधिक पैसे लोगों से वसूल रहा है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने इन रेहड़ी वालों की पार्किंग फीस 10 रुपये तय की है, लेकिन ठेकेदार ने इन रेहड़ी वालों के लिए 10 रुपये वाली रसीद ही नहीं छपवाई है। रेहड़ी वालों से घोड़ागाड़ी, बैलगाड़ी व रेहड़े के लिए बनाई 15 रुपये वाली रसीद देकर हर रेहड़ी वाले से पांच रुपये अधिक वसूल रहे हैं। इसी तरह होल सेल सब्जी मंडी के आसपास लगने वाली सब्जी व फल आदि की रेहड़ियों से 50 रुपये की रसीद काट कर 70 रुपये लिए जा रहे हैं। अनाज मंडी में लगने वाले चाय, सिगरेट पान आदि के खोखों से पहले 50 रुपये प्रति दिन लिए जाते थे, जिसके रेट नए ठेकेदार ने दोगुना 100 रुपये प्रति दिन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार या उसका कोई भी कारिंदा मार्केट कमेटी के तय रेटों से अधिक रकम नहीं ले सकता है। वह मार्केट कमेटी के तीनों मुख्य द्वारों पर सभी वाहनों के पार्किंग रेट की लिस्ट के बोर्ड जल्दी ही लगवा रहे हैं। अगर इसके बाद भी ठेकेदार की ओर से ज्यादा चार्ज वसूला गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -हरकेश चंद शर्मा, चेयरमैन, मार्केट कमेटी, खरड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed