फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Annual anniversaries of saints were celebrated with devotion

Mohali News: संतो की सालाना बरसी श्रद्धा से मनाई गई

Sat, 02 Nov 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Annual anniversaries of saints were celebrated with devotion
खरड़। श्री हजूर साहिब नांदेड़ साहिब गुरुद्वारा की ओर से श्री नानकसर साहिब विष्णुपरी में महान कार सेवक सचखंड वासी संत बाबा दलीप सिंह जी, सचखंड वासी संत बाबा जीवन सिंह जी, सचखंड वासी संत बाबा हरी सिंह जी और सचखंड वासी संत बाबा शीशा सिंह जी कार सेवा वालों की सालाना बरसी बड़ी श्रद्धा भावना से मनाई गई। बरसी समागम को लेकर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गये और रागी जत्थों द्वारा कथा और कीर्तन करके संगत को निहाल किया गया।
विज्ञापन


सचखंड गुरुद्वारा साहिब नांदेड़ श्री हजूर साहिब के मुख्य सेवादार संत बाबा कुलवंत सिंह, गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हजूर साहिब नांदेड़ के प्रमुख संत बाबा नरिंदर सिंह कार सेवा वाले, संत बाबा बलविंदर सिंह कार सेवा वाले भी उपस्थित थे। संत बाबा नरिंदर सिंह ने बताया कि संत बाबा हरी सिंह जी और संत बाबा शीशा सिंह जी की कार सेवा आज भी हमारी मार्ग दर्शक है और उनकी ओर से शुरू की गई कार सेवा लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर गुरुद्वारा सचखंड साहिब श्री हजूर साहिब नांदेड़ के जत्थेदार बाबा जोतइंद्र सिंह, डाक्टर राजिंदर सिंह, माता साहिब गुरुद्वारा के प्रमुख संत बाबा तेजा सिंह, गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब के जत्थेदार बाबा हरपाल सिंह, बाबा गुरमीत सिंह, बाबा निर्मल सिंह जी रंधावा आदि ने भी अपने विचार पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed