फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Anganwadi workers raised slogans by burning an effigy of Education Minister Vijender Singla

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शिक्षामंत्री विजेन्द्र सिंगला का पुतला जलाकर की नारेबाजी

Sat, 21 Aug 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers raised slogans by burning an effigy of Education Minister Vijender Singla
कुराली। आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन (सीटू) की ओर से शिक्षामंत्री विजेन्द्र सिंगला का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार से उनके साथ ऐसा व्यवहार जारी रखा तो वे बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

ब्लॉक माजरी की प्रधान गुरदीप कौर, कर्मजीत कौर और राजरानी सहित अन्य ने कहा कि पंजाब सरकार अपने स्कूलों को बचाने के लिए आंगनबाड़ी सेंटर्स में जा रहे बच्चों का बचपन छीन रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को जबरन निकालकर स्कूलों में दाखिल किया गया है। यूनियन की ओर से इन बच्चों को दोबारा से आंगनबाड़ी सेंटरों में वापस भेजे जाने की मांग की जा रही है। पंजाब के शिक्षामंत्री विजेन्द्र सिंगला की कोठी के आगे पक्के तौर पर धरना लगाया है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री विजेन्द्र सिंगला की ओर से यूनियन पदाधिकारियों को बुला लिया जाता है, लेकिन वे स्वयं नहीं आते व उनको जलील करने जैसे कोशिशें की जा रही हैं अब ऐसे व्यवहार को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर गुरदीप कौर ने मुख्यमंत्री द्वारा आजादी दिवस पर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्परों के बढ़ाए मान भत्ते संबंधी नोटिफिकेशन तुरंत जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed