फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Anganwadi worker beaten for delay in filling out form; hospitalized

Mohali News: फॉर्म भरने में देरी पर आंगनवाड़ी वर्कर को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Sat, 04 Jul 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker beaten for delay in filling out form; hospitalized
लालडू। पंजाब के बडाना गांव में ''मावां धीयां सत्कार योजना'' का फॉर्म भरने में देरी को लेकर एक आंगनबाड़ी वर्कर गुरदीप कौर को पीटा गया। हमले में घायल गुरदीप कौर को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरदीप कौर के बेटे कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी मां सरकारी ड्यूटी कर रही थीं। ''एम-सेवा'' ऐप के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण फॉर्म भरने में देरी हो रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच, पड़ोसी परिवार के चार सदस्यों ने गुरदीप कौर पर तुरंत फॉर्म भरने का दबाव बनाया। जब उन्होंने सर्वर ठीक होने के बाद फॉर्म भरने की बात कही, तो उन्हें नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी गई। गुरदीप कौर ने बताया कि हमलावरों ने पहले उनके बेटे के साथ मारपीट की। फिर घर में घुसकर उन पर हमला किया, कपड़े फाड़ दिए और चेहरे पर मुक्के मारे, जिससे उनके तीन दांत टूट गए। उन्हें चोटों के कारण व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया। उन्होंने न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक जतिंदर पाल ने बताया कि दोनों पक्ष डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। दूसरे पक्ष की महिला बलजिंदर कौर ने भी पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed