फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   An elderly woman going to pick up her husband was hit by a car, died

Mohali News: पति को लेने जा रही बुजुर्ग महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 17 Dec 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman going to pick up her husband was hit by a car, died
मोहाली। जीरकपुर में रहने वाली बुजुर्ग महिला खरड़ में पति को लेने जा रही थी। एयरपोर्ट रोड पर सिटी सेंटर के पास ऑटो से उतरकर सड़क पार करने के दौरान कार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ओम प्रकाश ने बताया कि वह सेक्टर-22 में काम करता है। उसके पिता राम किशोर खरड़ में पेंटर का काम करते हैं। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्होंने घर पर फोन किया कि वह अकेले नहीं आ सकेंगे। इस पर मां कमलेश रानी 14 दिसंबर को ऑटो में जा रही थी कि तभी उन्होंने फोन कर पूछा और जब सारी बात पता चली तो उन्होंने मां को कहा कि वह उन्हें लेकर आता है और वह लौट जाएं। इसके बाद वह एयरपोर्ट रोड पर पड़ते सिटी सेंटर-3 के पास ऑटो से उतरकर सड़क पार करके दूसरी तरफ जाने लगी तो एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। वह पिता को लेकर घर पहुंचे तो माता को घर पर न पाकर उनका फोन काफी बार लगाया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद उनका फोन बंद आने पर वह घबराकर उन्हें ढूंढने लगा और उस रास्ते के चार-पांच चक्कर लगाए लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन



हादसे के बाद ऑटो चालक ने दिखाई मानवता

ऑटो चालक राजवीर सिंह निवासी सोहाना ने बताया कि रात करीब सवा दस बजे हादसा होते देखकर ऑटो एक किनारे खड़ा करके उनके पास गया और उन्हें जख्मी देखकर राहगीरों से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई भी न रुका। वहीं हादसे में माता का मोबाइल भी टूट गया जिसे उन्होंने साथ ले लिया। इसके बाद वह अपना ऑटो लेकर आया और उन्हें ऑटो में डालकर फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज शुरू किया। इस बीच माता का सिम अपने मोबाइल में डाला तो उनके बेटे का फोन आया तो उन्हें हादसे के बारे में बताया। इसके बाद वह पहुंचा तब तक डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर (पेट सूज गया था) देखकर उन्हें जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। वह उन्हें लेकर वहां गए तो वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed