{"_id":"6a8cb08ff8294d670d016d08","slug":"amidst-the-commotion-11-proposals-were-passed-at-the-municipal-corporation-and-480-sanitation-workers-were-regularized-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146253-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शोर-शराबा के बीच नगर निगम में 11 प्रस्ताव पास, 480 सफाई सेवक नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शोर-शराबा के बीच नगर निगम में 11 प्रस्ताव पास, 480 सफाई सेवक नियमित
विज्ञापन
निगम ने सीबीजी संयंत्र और नाइट फूड स्ट्रीट को दी मंजूरी, बस पार्किंग फीस पर हुआ विवाद, बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नगर निगम की सोमवार को हुई हाउस बैठक में 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें 480 सफाई सेवकों का नियमितीकरण, समगौली में सीबीजी संयंत्र और नाइट फूड स्ट्रीट का विकास शामिल है। बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी खींचतान भी देखने को मिली। पार्षदों ने कूड़े, टूटी सड़कों और बोलने का मौका न मिलने जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। मेयर सरबजीत सिंह समाना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई मुद्दों पर बहस और शोर-शराबा हुआ। सबसे अहम फैसला जनवरी 2022 में नियुक्त किए गए 480 सफाई सेवकों को नियमित करने का रहा। इसके अलावा, समगौली, डेराबस्सी में म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) तैयार करने के लिए एचपीसीएल रिन्यूएबल एंड ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के साथ समझौता करने को भी हरी झंडी मिली। नए शामिल इलाकों में फॉगिंग करवाने और निगम के स्टोर में पड़े स्क्रैप तथा कंडम सामान की नीलामी के प्रस्ताव भी पारित किए गए। शहर में निर्धारित स्थानों पर नाइट फूड स्ट्रीट विकसित करने के प्रस्ताव को भी हाउस ने मंजूरी दी। वहीं, 33 बस क्यू शेल्टरों पर विज्ञापन के लिए पहले जारी ई-टेंडर/ई-ऑक्शन नंबर 2903 को रद्द कर नए सिरे से टेंडर जारी करने का फैसला लिया गया। बैठक में मेयर के पिता और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह भी मौजूद थे।
बस पार्किंग फीस पर विवाद
नगर निगम हाउस में निजी बसों से रोजाना 1,000 रुपये पार्किंग फीस वसूलने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज की गई। पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने कहा कि बस संचालकों पर पहले से ही कई तरह के खर्च हैं। इतनी फीस उन पर अतिरिक्त बोझ डालेगी। उन्होंने फीस कम करने की मांग की। सदस्यों की राय को देखते हुए मेयर सरबजीत सिंह समाना ने प्रस्ताव पर दोबारा विचार करने की बात कही।
विपक्ष ने उठाए कूड़े और सड़कों के मुद्दे
बैठक में विपक्ष ने शहर की समस्याओं को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा। फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया। फेज-10 से कांग्रेस पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी ने शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों पर सवाल उठाए। फेज-5 की पार्षद कुलदीप कौर कंग ने भी सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की। इन मुद्दों पर पार्षदों के बीच तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
बैठक में बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती
इस बार हाउस बैठक के दौरान महिला पार्षदों के पति और अन्य बाहरी लोगों की मौजूदगी नहीं दिखी। आमतौर पर ऐसी बैठकों में गैर-पार्षद भी पार्षदों के साथ दिखाई देते थे। पिछली बैठक में एक पार्षद के भाई के मीटिंग हॉल में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद इस बार गैर-पार्षदों की एंट्री पर सख्ती बरती गई। वहीं, आमतौर पर वार्ड की समस्याओं को लेकर मुखर रहने वाले पार्षद हरजीत भोलू इस बैठक में शांत नजर आए। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उनके बदले तेवर चर्चा का विषय रहे।