{"_id":"6aeb9c8ab77cca4e3e048f69","slug":"amarjit-singh-gill-leaves-for-sangrur-rally-with-a-large-convoy-mohali-news-c-71-1-spkl1019-148649-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अमरजीत सिंह गिल बड़े काफिले के साथ संगरूर रैली में हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अमरजीत सिंह गिल बड़े काफिले के साथ संगरूर रैली में हुए रवाना
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। संगरूर में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित विशाल रैली में शामिल होने के लिए हलका मोहाली से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष पहलवान अमरजीत सिंह गिल बड़े काफिले के साथ रवाना हुए। रैली का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी कर रहे हैं।
इस मौके पर गिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी हैं, जिससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे की समस्या पर भी सरकार को घेरा। इस मौके पर जसपाल सिंह कुरड़ी, बलवीर सिंह तंगौरी, जसवीर सिंह चप्पड़ चिड़ी, राशिद लखनौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।