{"_id":"65bf8ee59871457dea044daf","slug":"allegation-of-not-searching-for-minor-girl-missing-for-two-months-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111167-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दो माह से लापता नाबालिग लड़की की तलाश न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दो माह से लापता नाबालिग लड़की की तलाश न करने का आरोप
विज्ञापन
8 दिसंबर को 10वीं की परीक्षा देने गई थी लड़की, एसपी ग्रामीण ने कहा- जल्द की जाएगी तलाश संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। यहां के सुंडरा गांव की रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की करीब दो माह से लापता है। वह 8 दिसंबर को 10वीं की परीक्षा देने घर से निकली थी, जिसका अब तक पता नहीं चला है। लड़की के माता-पिता ने पुलिस पर बेटी की तलाश न करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में परिवार की ओर से एसएसपी मोहाली डॉ. संदीप गर्ग और हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसके चलते परिवार में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी से मांग कर मामले में ध्यान देने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में गांव सुंडरा निवासी अनु पत्नी राजीव कुमार ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी डेराबस्सी के एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 8 दिसंबर को वह परीक्षा देने स्कूल गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर नहीं लौटी। जब स्कूल से पता चला कि उनकी बेटी साढ़े बारह बजे वहां से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
जांच करने पर पता चला कि गांव का ही युवक बेटी को शादी का झांसा देकर बहका-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके संबंध में उसने सारी जानकारी पुलिस को दी थी। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझकर उनकी बेटी की तलाश में देरी कर रही है और डर है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। वह कई बार मुबारकपुर चौकी प्रभारी, थानाध्यक्ष, डीएसपी डेराबस्सी समेत जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष अजितेश कौशल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संभावित स्थानों पर तलाश की गई है, लेकिन अभी तक लड़के का कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। बात करने पर एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को बच्ची की जल्द तलाश करने के निर्देश दिए जाएंगे।