फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   All three accused of kidnapping a taxi driver along with his car arrested, case registered

Mohali News: टैक्सी चालाक को गाड़ी समेत अगवा करने के तीनों आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 06:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
All three accused of kidnapping a taxi driver along with his car arrested, case registered
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को अगवा करने के आरोप में छत लाइट पॉइंट से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीनों आरोपियों की गिरफ्त से अगवा किए गए व्यक्ति शिवम कोहली को उसकी गाड़ी समेत छुड़ा लिया है। पुलिस ने पीड़ित शिवम कोहली के जानकार मुनीश निवासी पार्वती एनक्लेव बलटाना की शिकायत पर बीएनएस की धारा 140(3), 61(2) तहत तीनों पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। यहां से तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव, राजीव और सुनील तीनों निवासी मलोट पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में मुनीश निवासी बलटाना ने बताया कि शिवम कोहली सोमवार 2 सितंबर को अपनी टैक्सी कार के साथ शाम करीब 5 बजे घर आया था और उसने अपनी अर्टिगा टैक्सी कार साइड में खड़ी की थी। अगले दिन मंगलवार शाम करीब सवा 8 बजे उनके घर की घंटी बजी और बहार खड़े व्यक्ति ने कहा कि बहार खड़ी अर्टिगा कार आपकी है तो उसे साइड में कर लो हमने दुकान खोलनी है। इसके बाद शिवम कोहली गाड़ी को साइड करने के लिए गया तो वहां पहले से दो लोग खड़े थे और इन तीनों ने शिवम कोहली को गाड़ी के साथ अगवा कर लिया और वहां से फरार हो गए। इसका पता चलते ही मुनीश ने शिवम की काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नही मिला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी रमन धालीवाल ने बताया कि उन्होंने सूचना के तुरंत बाद नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी मलोट के रहने वाले हैं और शिवम कोहली ने उनके नाम पर लोन लिया हुआ था, जिसे अब वह भर नहीं रहा था। इसके चलते शिवम को उक्त तीनों लोगों द्वारा अगवा किया गया था। लेकिन शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीनों को अदालत के आदेशों पर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed