फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   all-party meeting should be called on law and order punjab

Mohali News: राज्य की कानून व्यवस्था मामले में सर्वदलीय मीटिंग बुलाई जाए

Tue, 07 Mar 2023 07:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:09 AM IST
विज्ञापन
all-party meeting should be called on law and order punjab
भाजपा के सूबा प्रधान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लगाई गुहार
विज्ञापन

आतंक का सामना करने वाली जांबाज पुलिस का मनोबल टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी भाजपा के सूबा प्रधान अश्वनी शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। लोगों के अंदर दहशत का माहौल है। ऐसे में इस मामले में पहल के आधार पर सभी दलों की मीटिंग बुलाए, ताकि हम सब मिलकर पंजाब की शांति के लिए कोई सार्थक हल निकालें। पत्र में उन्होंने पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से लेकर अजनाला कांड तक का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि अजनाला कांड में अभी तक कार्रवाई के नाम पर बयान ही आ रहे हैं, जबकि आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का भी मनोबल टूट चुका है। अश्वनी शर्मा ने भगवंत मान को कहा है कि आप राज्य के मुख्यमंत्री हैं। राज्य में कानून-व्यस्व्था व शांति स्थापित करना आपका प्रथम कर्तव्य है। राज्य में पिछले कई महीनों से रोजाना हत्याएं, डकैती, रंगदारी और लूटपाट की खबरें आ रही हैं। मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला,कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल अंबियां, शिवसेना नेता सुधीर सूरी, नकोदर के कपड़ा व्यापारी सहित सैकड़ों पंजाबी अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। जेलों में भी गैंगस्टर आपस में जानलेवा लड़ाइयां लड़ रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि पंजाब पुलिस के कार्यालयों पर आरपीजी हमले हो रहे हैं। राज्य में अलगाववादी ताकतें सिर उठा रही हैं, कई जगहों पर खुलेआम और निरंतर अलगाववादी नारे लिखने, भड़काऊ भाषण देने जैसी घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के रूप में आपकी चुप्पी बहुत पीड़ादायक है और कई सवाल खड़े करती है कि क्यों? राज्य की जनता इसका संताप क्यों भुगते। आज आतंकवाद का डटकर सामना करने वाली पंजाब की जांबाज पुलिस और पंजाबियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ऐसे में पहल के आधार पर मीटिंग बुलाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed