{"_id":"68a4d1b0d195ccae700a2a79","slug":"akali-dal-protested-in-khijrabad-over-stalling-of-development-work-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132549-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अकाली दल ने विकास कार्य ठप होने पर खिजराबाद में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अकाली दल ने विकास कार्य ठप होने पर खिजराबाद में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कुराली। हलका खरड़ में ठप पड़े विकास कार्यों और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर अकाली दल ने मंगलवार को खिजराबाद में रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा क्षेत्र के विधायक और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अगले चुनाव में वे सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को गांवों में घुसने नहीं देंगे की घोषणा की।
इस रोष प्रदर्शन के दौरान अकाली नेताओं, कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने विधानसभा क्षेत्र के विधायक और सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर रोष प्रदर्शन किया। रविंदर सिंह खेड़ा ने कहा कि पिछले तीन सालों से क्षेत्र विकास के मामले में पूरी तरह अनदेखी का शिकार रहा है। सड़कों की खस्ताहालत के कारण क्षेत्र का हर निवासी परेशान है।
लोग आप सरकार से आ चुके तंग
अकाली दल एससी विंग जिला मोहाली के अध्यक्ष दिलबाग सिंह मियांपुर, हरदीप सिंह खिजराबाद, जसपाल सिंह मावी, गुरविंदर सिंह, सरपंच परमजीत सिंह व अन्य ने कहा कि सरकार लोगों के कामों और हलके के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही, जिसके कारण लोग अब आप से तंग आ चुके हैं और अकाली दल सरकार को याद कर रहे हैं। इस अवसर पर जसवीर सिंह, खजान सिंह, जगतार सिंह, संतोख सिंह, सरूप सिंह, भूपिंदर कुमार, गुरदीप सिंह, जसवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।