फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Akali Dal formed committee for corporation elections, will change political equations

निगम चुनाव के लिए अकाली दल ने बनाई कमेटी, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

Sun, 13 Dec 2020 01:59 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal formed committee for corporation elections, will change political equations
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल की ओर से नगर निगम मोहाली के चुनाव में उतारे जाने वाले उम्मीवारों के नाम और उन्हें तय करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाने की चर्चा लंबे समय से चली आ रही थी। इसका इंतजार खत्म करते हुए शनिवार को प्रार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से चुुनाव के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई। इसमें पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के अलावा एनके शर्मा, चरनजीत सिंह बराड़, कंवलजीत सिंह रूबी और नगर निगम के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का नाम शामिल है। हालांकि पहले यह चर्चा थी कि अकाली दल की ओर से नगर निगम चुनाव पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में लड़ा जाएगा। इतना ही नहीं शहर में आम बात थी कि कुलवंत की अगुवाई में अकाली दल के उम्मीदवार कांग्रेस को जबरदस्त टक्कर देंगे।
विज्ञापन

हालांकि बनाई गई नई कमेटी में जिस तरीके से पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का नाम सबसे आखिरी में रखा गया है। उससे उनकी वह भूमिका सीमित दिखती नजर आ रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा कि अब चुनाव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में लड़ा जाएगा। वहीं, इस कमेटी से कुलवंत सिंह के नजदीक समझे जाने वाले पूर्व पार्षद और अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ने के उम्मीदवारों में निराशा पाई जा रही है। इन पार्षदों का कहना है कि इस तरह बनाई गई कमेटी में पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने खुद को पीछे कर लिया तो पार्टी उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। क्योंकि कुलवंत सिंह का शहर में अच्छा आधार है।
विज्ञापन

वहीं, मीडिया से बातचीत में कुलवंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बता दें कि इस बार नगर निगम के चुनाव काफी दिलचस्प हो गए हैं। कई साल के बाद अकाली दल और भाजपा अलग चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कांग्रेस इस बार राज्य की सत्ता में होने से ज्यादा ताकतवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed