फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Akali-BJP,Punjab CM,Prakash Singh Badal,Need Based Policy,GMADA,Model City

सीएम ने अधिकारियों की लगाई क्लास

Mon, 25 Jul 2016 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 25 Jul 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
Akali-BJP,Punjab CM,Prakash Singh Badal,Need Based Policy,GMADA,Model  City
सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
अकाली भाजपा पार्षदों का दुखड़ा सुन सीएम प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को जिले के अधिकारियों व पार्षदों के साथ संयुक्त मीटिंग की। मीटिंग में पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही मौके पर कई फैसले भी लिए गए। बादल ने अधिकारियों को हिदायत दी की आम लोगों से जुड़े कामों को पहल के आधार पर किया जाए। जो भी प्रोजेक्ट जिले में चल रहे हैं उनकी अधिकारी नियमित चेकिंग करें। साथ ही जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनको तय सीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन


बादल ने मीटिंग में कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी तनदेही से निभाएं। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीटिंग के दौरान बादल ने नगर निगम के आयुक्त, उपायुक्त, गमाडा और पुडा के मुख्य प्रशासकों की एक कमेटी का गठन भी किया। यह कमेटी शिअद-भाजपा पार्षदों की मांगों पर विचार करेगी, ताकि विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को यकीनी बनाया जा सके।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलजीत सिंह कुंभड़ा की अगुवाई में मिले अकाली भाजपा पार्षदों के दल को सीएम बादल ने भरोसा दिलाया कि उनके विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कि जाएंगे, ताकि मोहाली के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पार्षदों को कहा कि राज्य सरकार सभी शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, सीवरेज, सड़कें और स्ट्रीट लाइटों सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। नगर निगम के आयुक्त और गमाडा के मुख्य प्रशासक को समयबद्ध योजना तैयार करने के निर्देश दिए। शहर के विभिन्न पार्कों का उचित रखरखाव करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जल आपूर्ति की कमी से जूझ रहे क्षेत्रों में विशेष तौर पर पानी मुहैया करवाने के लिए नीति तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में पानी की कमी दूर करने के लिए कजौली हेड वर्क्स से पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए प्रयास तेज किए जाने चाहिए।

जल्द होगी नीड बेस्ड पालिसी की घोषणा
मीटिंग में अकाली भाजपा पार्षदों ने सीएम के सामने शहर निवासियों की मुख्य मांग नीड बेस्ड पालिसी के बारे में बताया। इस पर सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में उचित कदम उठाएगी। यह मामला इस समय उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पास विचाराधीन है। उनके पास आवास एवं शहरी विकास का विभाग भी है। इस मांग को जल्द पूर करके नीड बेस्ड पालिसी की घोषणा कर दी जाएगी।

फेज-7 से शिफ्ट होगी मोटर मार्केट
गमाडा के मुख्य प्रशासक को फेज-7 की मोटर मार्केट दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए सीएम ने कहा। इस मुद्दे पर गमाडा के मुख्य प्रशासक ने सीएम को अवगत करवाया कि इस संबंध में सर्वे पूरा कर लिया है। मोटर मार्कट शीघ्र ही सेक्टर-66 में स्थापित कर दी जाएगी।

चार गांवों की डेयरियां होंगी शिफ्ट
मीटिंग में गमाडा के सीए अमित ढाका ने सीएम को बताया कि नगर निगम मोहाली की सीमा में पड़ते गांव कुंभड़ा , मटौर, सोहाना और मदनपुरा से डेयरियों को गांव से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए एक डेयरी क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इसके बाद यह डेयरियां वहां शिफ्ट कर दी जाएंगी।


मोहाली मॉडल शहर के तौर पर होगा विकसित
सीएम बादल ने पार्षदों को भरोसा दिलाया कि मोहाली के विकास से संबंधित अन्य मामलों पर भी अधिकारियों से विचार किया जाएगा। उन्होंने मोहाली को न केवल पंजाब या देश का बल्कि विश्व के मॉडल शहर के तौर पर विकसित करने के लिए पार्षदों को संजीदगी से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां हवाई एवं सड़कीय संपर्क के अतिरिक्त बेहतरीन स्वस्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों के रूप में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा पहले ही मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed