फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AK Pawar became the president of the Tricity Property Consultants Welfare Federation

Mohali News: एके पवार बने ट्राइसिटी प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष

Mon, 22 Sep 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
AK Pawar became the president of the Tricity Property Consultants Welfare Federation
मोहाली। मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एके पवार को निर्विरोध ट्राइसिटी प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स वेलफेयर फेडरेशन का अध्यक्ष चुन लिया गया है। रविवार को पंचकूला के निजी होटल में आयोजित मासिक जनरल हाउस की मीटिंग में सदस्यों ने पवार के नाम पर सहमति जताई और उन्हें अगले दो वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना। बैठक की अध्यक्षता कमल गुप्ता ने की।
विज्ञापन

महासचिव अमनदीप सिंह गुलाटी ने बताया कि यह फेडरेशन चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, खरड़, जीरकपुर और न्यू चंडीगढ़ की छह एसोसिएशनों को मिलाकर बनाई गई है। पवार के चयन से मोहाली के प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स को ट्राइसिटी स्तर पर मजबूती मिलेगी। बैठक में पंचकूला एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश ढांडा, चंडीगढ़ एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गुप्ता, न्यू चंडीगढ़ एसोसिएशन के एसोसिएट अध्यक्ष जेके शर्मा, खरड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह और जीरकपुर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन कुमार समेत सभी एसोसिएशनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed