{"_id":"691cb72c911094d0a70e686e","slug":"airport-security-municipal-corporation-active-shed-built-at-jagatpura-plant-mohali-news-c-71-1-spkl1025-135795-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट की सुरक्षा: नगर निगम सक्रिय, जगतपुरा प्लांट में बनाया शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट की सुरक्षा: नगर निगम सक्रिय, जगतपुरा प्लांट में बनाया शेड
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास बढ़ रही पक्षियों की गतिविधियों से विमानों की सुरक्षा के बढ़ रहे खतरे के बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 6 नवंबर को चंडीगढ़ में एयरपोर्ट अथार्टी के अधिकारियों ने उड़ान सुरक्षा को प्रभावित कर रहे गंभीर मुद्दे को लेकर मीटिंग की थी। इसके बाद नगर निगम ने इस पर कार्रवाई कर जगतपुरा में शेड बनाकर कूड़ा निस्तारण प्लांट ढक दिया है। जगतपुरा प्लांट के अलावा आरएमसी पॉइंट्स पर कार्य तेज कर दिया है। नगर निगम ने शहर के चार आरएमसी पॉइंट्स से कचरा साफ कर लिया है। कचरे को जगतपुरा सॉर्टिंग स्टेशन ले जाया जा रहा है, जहां से ठेकेदार उसे आगे प्रसंस्करण के लिए अंबाला स्थित प्लांट तक पहुंचाता है। अंबाला में ही कचरे का अंतिम प्रसंस्करण किया जाता है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन कदमों से शहर में लंबे समय से चल रही कूड़ा प्रबंधन की समस्या का समाधान जल्द दिखाई देगा।
इस संबंधी संपर्क करने पर निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरएमसी प्वाइंटों की सफाई तेज कर दी गई है और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को सख्ती से सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को हल करने के लिए आगामी दिनों में और भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंधी संपर्क करने पर निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरएमसी प्वाइंटों की सफाई तेज कर दी गई है और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को सख्ती से सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को हल करने के लिए आगामी दिनों में और भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन