{"_id":"683f53f9ded0d3f3de0bca6d","slug":"after-eight-years-the-city-will-get-a-motor-market-rera-has-given-approval-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129769-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आठ साल बाद शहर को मिलेगी मोटर मार्केट, रेरा ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आठ साल बाद शहर को मिलेगी मोटर मार्केट, रेरा ने दी मंजूरी
विज्ञापन
मोहाली। शहर को अपनी मोटर मार्केट मिलेगी। आठ साल से लंबित प्रोजेक्ट को आखिरकार रेरा (रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण) ने मंजूरी दे दी है। जिन दुकानदारों ने आठ साल पहले गमाडा की मोटर मार्केट योजना में अपनी पूंजी लगाई थी, उनकी उम्मीदों को आखिरकार रेरा ने मुहर लगा दी है। सेक्टर-65ए कंबाली में तैयार की गई मोटर मार्केट को रेरा की मंजूरी मिलने के साथ ही अब एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी करने की प्रक्रिया तेज करने के लिए गमाडा ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब तक दुकानदार पेवर ब्लॉक, बिजली-पानी जैसी सुविधाएं देखकर ही अपनी दुकानें शुरू करने के सपने देख रहे थे, लेकिन अलॉटमेंट लेटर के अभाव में काम रुका पड़ा था। वर्तमान में मार्केट में 229 बूथ साइट और 24 एससीओ साइट हैं जिनको अलाट किया जाना है। अब मंजूरी मिलने के बाद माना जा रहा है कि एलओआई जल्द जारी होगी और दुकानदार अपनी दुकानें बनाना शुरू कर सकेंगे। मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा तक मामला पहुंचने और अधिकारियों को निर्देश मिलने के बाद आठ साल से लटकी यह योजना अब रफ्तार पकड़ने को तैयार है। इस मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जानकारी के अनुसार करीब आठ वर्ष से शहर के माेटर मार्केट के दुकानदार और मैकेनिक नई मार्केट का इंतजार कर रहे थे। अभी तक उनको गमाडा ने अलाटमेंट पत्र जारी तक नहीं किया गया। गमाडा ने वर्ष 2017 में बूथ और शोरूमों के लिए दुकानदारों से रुपये जमा करवाए थे। यही नहीं गमाडा ने सेक्टर-65ए कंबाली में मार्केट भी तैयार कर वहां पर शोरूम और बूथों के लिए जमीन की मार्किंग कर नंबर प्लेट भी लगाई। यह मार्केट करीब चार साल से बनकर तैयार पड़ी है। अब रेरा से नंबर मिलने के बाद गमाडा ने इस काम को तेजी से शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अब दुकानदारों को एलओआई देने के साथ साथ मार्केट में कब्जा भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
गमाडा की लेटलतीफी से अटका था प्रोजेक्ट
गमाडा की तरफ से चंडीगढ़ की तर्ज पर दुकानदारों और मैकेनिकों के लिए शहर में मोटर मार्केट बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रही मोटर मार्केट को एक जगह शिफ्ट किया जाना था। इसके लिए गमाडा ने सेक्टर-65ए कंबाली में मार्केट भी तैयार कर दी, लेकिन गमाडा की लेटलतीफी के कारण प्रोजेक्ट लटका पड़ा था।
मार्केट पर रेरा की मंजूरी पिछले हफ्ते ही आई है। अगली कार्रवाई के लिए ईओ शिवराज सिंह बल को लिख दिया गया है। -अमरिंदर सिंह मल्ली, एसीए, गमाडा