फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After a long wait of 46 years, Mohali will get its own city local bus service

46 साल लंबे इंतजार के बाद मोहाली को मिलेगी अपनी सिटी लोकल बस सर्विस

Sat, 30 Oct 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
After a long wait of 46 years, Mohali will get its own city local bus service
मोहाली। 46 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर वीआईपी सिटी को अपनी सिटी लोकल बस सर्विस मिल जाएगी। नगर निगम ने इस दिशा में अपना कदम बढ़ाया है और अगर सब कुछ सही रहा तो नवंबर में लोकल बस सर्विस शुरू हो जाएगी। इसके पहले चरण में 4-5 बसें चलेंगी। अगर इस प्रोजेक्ट में कामयाबी मिली तो शहर में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में काफी समय से इस प्रोजेक्ट पर टीमें काम कर रही हैं। उम्मीद है कि इससे लोगों को फायदा जल्द मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिटी लोकल बस सर्विस चलाने के लिए भी नगर निगम ने नई योजना तैयार की है। इसके तहत नगर निगम निजी कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा और कंपनियों की ओर से बसें चलाई जाएंगी। निगम कंपनी को विज्ञापन लगाकर कमाई का आफर देगा। इस दौरान रोड पर केवल सीएनजी बसें ही चलेंगी। इसके पीछे कोशिश यह है कि पर्यावरण को बचाया जा सके। दूसरा ईंधन पर भी कम खर्च आएगा। नगर निगम ने इसके लिए कई शहरों के मॉडल स्टडी किए हैं। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। निगम के अधिकारियों की मानें तो इस प्रोजेक्ट से निगम पर वित्तीय बोझ नहीं आएगा और साथ ही प्रोजेक्ट आसानी से सिरे चढ़ जाएगा। बता दें कि इलाके में अभी तक कोई सिटी बस सर्विस नहीं है। सीटीयू के सहारे ही लोग बस में सफर करते हैं। वहीं, शाम को 6 बजे के बाद बस सर्विस पूरी तरह बंद हो जाती है और इसके बाद से ऑटो वाले सवारियों से ज्यादा पैसे वसूलते थे।
विज्ञापन

बसों के लिए बनाए यह रूट
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से बसों के रूट भी तैयार किए गए हैं। इस दौरान उन जगहों को चुना गया है, जहां पर लोगों का आना जाना अधिक रहता है। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तरों को कवर किया गया। स्कूल और कॉलेज के टाइम का भी ध्यान रखा गया है। जिससे इलाके के लोगों को फायदा मिल सके। इन रूटों में मुख्य रूप से सेक्टर-80 से पीजीआई और पीयू, फेज-6 से 11, एयरपोर्ट, इंडस्ट्रियल एरिया समेत अन्य एरिया को कवर किया जाएगा। वहीं, किराया भी लोगों के रेट के हिसाब से तय होगा। यह सीएनजी बसें ग्रिड सिस्टम में चलेंगी और इसके लिए ऑनलाइन एप भी तैयार होगा। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल एप से बस को ट्रैक कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल से योजना थी फाइलों में
नगर निगम की ओर से सिटी लोकल बस सर्विस चलाने के लिए 10 साल से योजनाएं बनाई जा रही थी। लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई। कई बार प्रस्ताव बनाकर निकाय विभाग को भेजे गए थे, लेकिन वहां से प्रोजेक्ट को मंजूरी ही नहीं मिली। क्योंकि पंजाब के अन्य शहरों में सिटी लोकल बस सर्विस के प्रोजेक्ट फेल रहे हैं। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को रोका जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed