फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration not applying sticker outside Corona patients' home

कोरोना मरीजों के घर के बाहर प्रशासन नहीं लगा रहा स्टीकर

Fri, 28 Aug 2020 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Administration not applying sticker outside Corona patients' home
नयागांव। नयागांव में कोरोना पॉजिटिव लोगों की मुश्किलें अब बढ़ने लगी हैं। क्योंकि उनके घरों के बाहर नयागांव हेल्थ विभाग के कर्मचारियों की ओर से लोगों को आगाह करने के लिए स्टीकर लगाने में कोताही बरती जा रही है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला नयागांव के आदर्श नगर में सामने आया है। वहां पर पीजीआई के एक्सरे विभाग से रिटायर्ड कर्मी 65 वर्षीय व्यक्ति की चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसके बाद कोरोना संक्रमित व्यक्ति का परिवार और उनके संपर्क में आने वाली पड़ोसी महिला खुद ही क्वारंटीन हो गए। चार दिन बीत जाने के बाद जब हेल्थ विभाग की ओर से कोई उनकी सुध लेने नहीं आया तो उन्होंने नयागांव के हेल्थ कर्मचारी बहादुर सिंह को सूचना दी, ताकि वह एहतियातन गाइडलाइन का पालना कर सकें और उनके घरों के बाहर क्वारंटीन का नोटिस लगाएं। लेकिन हेल्थ कर्मचारी ने लापरवाही से जवाब दिया कि 112 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दे दो। उसके बाद वह खुद ही आकर आपकी सुध लेे लेंगे। इस संबंधी एसएमओ कुलजीत कौर ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, उन लोगों की सुध अवश्य लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed