फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration made a strategy to deal with the situation like flood in monsoon

मानसून में बाढ जैसे हालातों से निपटने के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति

Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Administration made a strategy to deal with the situation like flood in monsoon
मोहाली। आगामी मानसून सीजन में बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन उचित रणनीति बनाकर जुट गया है। सीवरेज व नालों की सफाई से लेकर सारे इंतजाम पूरे के करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी अमित तलवार ने साफ किया है कि इस काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि फ्लड लाइट, सर्च लाइट, लाइफ जैकेट आदि का पहले से निरीक्षण किया जाना चाहिए। यदि किसी उपकरण की मरम्मत की जरूरत है तो उन्हें पहल के आधार ठीक करवाया जाए। मानसून से पहले शहरों और गांवों के नालों और सीवरेज की सफाई कराई जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो जिम्मेदारी जिस व्यक्ति को सौंपी जाए, वह उसे पूरी लगन और ईमानदारी से पूरा करे। संबंधित विभागों द्वारा नालों आदि की सफाई, सुरक्षित पेयजल, डॉक्टरों और दवाओं की टीम, पशुओं के टीकाकरण, दूरसंचार व्यवस्था, निर्बाध बिजली और सुरक्षा आपूर्ति, वाहनों की व्यवस्था, वायरलेस सेट की व्यवस्था, तैराकों, नाविकों और गोताखोरों आदि की सूची पहले ही तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन

वहीं पानी की उचित निकासी के लिए गांव के तालाबों की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए। बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत कर आवाजाही शुरू करवाई जाएगी। यदि कोई पेड़ हवा के कारण सड़क पर गिरता है तो पेड़ को हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को गांवों और शहरों की सड़कों पर बंद पड़े पुलों की तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। मानसून के मौसम में आपात स्थिति से निपटने के लिए गांवों और कस्बों में ऊंचे स्थानों की पहचान की जानी चाहिए ताकि लोगों के लिए सुरक्षित स्थान पर उचित व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed