{"_id":"61805607bc53cc2c5d41006f","slug":"activa-rider-dies-after-coming-under-tipper-in-mubarikpur-underpath-mohali-news-pkl431846819","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिकपुर अंडरपाथ में टिप्पर के नीचे आकर एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारिकपुर अंडरपाथ में टिप्पर के नीचे आकर एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। मुबारिकपुर रेवले अंडरपाथ के नीचे एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 59 वर्षीय नरिंदर देव शर्मा निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम मृतक नरिंदर देव शर्मा अपने एक्टिवा पर सवार होकर त्रिवेदी कैंप की तरफ से मुबारिकपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान जब वह मुबारिकपुर रेलवे अंडरपाथ में पहुंचा तो अंडरपाथ की टूटी सड़क के गड्ढे के कारण वह एक्टिवा सहित नीचे गिर गया। तभी उसके पीछे आ रहा एक खाली टिप्पर उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद टिप्पर चालक टिप्पर को वहीं छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना के बाद मुबारिकपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
इस मामले में मुबारिकपुर निवासियों ने कहा कि जब से यह अंडरपाथ बना है उस दिन से ही यह लोगों के लिए सिरदर्दी बना हुआ है। लोगों ने बताया कि यहां बारिश के पानी की निकासी की कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा जब से अंडरपाथ का निर्माण हुआ है यहां सफाई के कोई प्रबंध नहीं हैं। इसकी सड़क पूरी तरह टूट चुकी है जहां रोजाना दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। जबकि चार पहिया वाहन यहां बने गड्ढों से गुजरते हुए क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और अंडरपाथ के अंदर रात के समय अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच कर टिप्पर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अपने परिवार में पत्नी के साथ बच्चों को छोड़ गया है और वह एक निजी फैक्ट्री में काम करता था।