फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa collides with high speed Fortuner on Zirakpur-Patiala highway ...

जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने एक्टिवा को मारी टक्कर...

Sun, 05 Apr 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Activa collides with high speed Fortuner on Zirakpur-Patiala highway ...
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर शुक्रवार एक फॉरच्यूनर कार ने सड़क क्रॉस कर रहे एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार वेटरिनरी डाक्टर की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान गांव छत के रहने वाले करनैल सिंह पाबला के रूप में हुई है, वह एक वेटरिनरी डाक्टर थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक पंजाबी अखबार के पत्रकार अवतार सिंह पाबला ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उनके पिता करनैल सिंह अपने एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर दयालपुरा में एक बीमार पशु का इलाज करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जब वह एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो बनूड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार चालक ने लापरवाही करते हुए सड़क पार कर रहे एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका सिर नीचे सड़क पर टकरा गया और वह गंभीर जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें पुलिस की मदद से एंबुलेंस में पहले एमकेयर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां पर उनकी गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में दाखिल करनैल सिंह दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई मनदीप सिंह ने बताया कि अवतार सिंह पाबला की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed