फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused who gave ETT exam in place of someone else arrested

Mohali News: दूसरे की जगह ईटीटी परीक्षा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Accused who gave ETT exam in place of someone else arrested
डेराबस्सी। शिक्षकों की भर्ती के लिए ईटीटी परीक्षा में किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है जो ओम प्रकाश की जगह परीक्षा देने आया था लेकिन जांच के दौरान पकड़ा गया। इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में चरणिंदरजीत सिंह निवासी फेज-7 मोहाली ने बताया कि वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंडवाला में लेक्चरर हैं। 28 जुलाई को डेराबस्सी के जिस सरकारी स्कूल में वह सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात थे, वहां 336 बच्चों का ईटीटी का पेपर होना था। 15 सदस्यों का स्टाफ था और परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक था। परीक्षा के लिए निर्धारित समय पर नियमानुसार बच्चों का बायोमेट्रिक कर परीक्षा के लिए केंद्र के अंदर भेजा जा रहा था। इस बीच छात्र ओम प्रकाश का बायोमेट्रिक बार-बार फेल हो रहा था। फ्लाइंग स्कवाड स्टाफ की सलाह पर छात्र पहले परीक्षा देने की इजाजत दे दी गई ताकि उनका समय बर्बाद न हो और बाद में बायोमेट्रिक करने पर सहमति हो गई। परीक्षा खत्म होने के बाद उसका बायोमेट्रिक फिर से फेल हो रहा था। इसके बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पहले अपना नाम ओम प्रकाश बताया जिसके बाद उसके दस्तावेजों की जांच की गई तो सामने आया कि उसने ओम प्रकाश के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाई हुई थी। जब वह फंस गया तो उसने अपना नाम जसविंदर सिंह बताया। जांच में पता चला कि आरोपी जसविंदर सिंह गांव जामा रखाया थाना ममदोट जिला फिरोजपुर का रहने वाला है। जो कि ओम प्रकाश की जगह फर्जी तरीके से पेपर देने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed