फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of raping a minor arrested

Mohali News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 06:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested
खरड़। गांव सहौड़ा में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिट्ठू के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की को पुलिस ने पास के एक गांव से बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी मौका पाकर फरार हो गया था। आरोपी और पीड़िता दोनों प्रवासी मजदूर परिवार के हैं। पुलिस के अनुसार लड़की का पिता सुबह दिहाड़ी के लिए गया था। लड़की की मां पानी लेने के लिए गई थी। इसी बीच आरोपी लड़की को घर में अकेला पाकर घर में घुस गया और उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। खरड़ सदर पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खरड़ के डीएसपी कर्ण सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed