फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of injuring three brothers by firing in electricity transformer case arrested

Mohali News: बिजली ट्रांसफार्मर के मामले में गोली चलाकर तीन भाईयों को घायल करने का आरोपी काबू

Sun, 23 Jun 2024 08:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of injuring three brothers by firing in electricity transformer case arrested
मोहाली। गांव कैलों में बिजली ट्रांसफार्मर को लेकर हुए झगड़े में गोली चलाने वाले आरोपी जंग बहादुर को सोहाना पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जंग बहादुर को रविवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। जंग बहादुर ने अपने .32 बोर पिस्टल से फायरिंग की थी। पुलिस ने उसका हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में जंग बहादुर का भाई परमिंदर सिंह भी शामिल है, जो फरार बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ सोहाना थाने में इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। इस हमले में लखबीर सिंह, उसका भाई सतनाम सिंह व हरविंदर सिंह को गोलियां लगी थी। लखबीर व सतनाम सिंह की हालत गंभीर है। दोनों प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में हैं। लखबीर सिंह को लगी गोली उसकी किडनी, छोटी आंत और बड़ी आंत से आरपार हो गई थी। वहीं सतनाम सिंह के फेफड़ों में गोली लगी थी जबकि हरविंदर सिंह की बाजू में लगी गोली को डॉक्टरों ने निकाल दिया था। लखबीर सिंह और सतनाम सिंह को 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
विज्ञापन


जंग बहादुर ने चलाई थी गोलियां

पुलिस के अनुसार जंग बहादुर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चलाई थी। सूत्रों के अनुसार जंग बहादुर ने मौके पर छह फायर किए थे। घायलों के परिवार का कहना था कि बिजली ट्रांसफार्मर को लेकर लखबीर सिंह का जंग बहादुर से झगड़ा जरूर हुआ था और इस झगड़े में उन दोनों के कपड़े फट गए थे। जिसके बाद जंग बहादुर अपने घर से लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और उसका भाई मौके पर खड़ा रहा। जंग बहादुर ने उन्हें जान से मार देने की नियत से उनपर सीधे फायरिंग कर दी। वहीं सूत्रों के अनुसार जंग बहादुर के परिवार का कहना है कि झगड़ा हुआ था लेकिन जंग बहादुर अपने घर चला गया था। लखबीर सिंह और उसके भाई उसके घर पर हमला करने आए थे। जब वह उनके घर का गेट फांदकर अंदर आने की कोशिश कर रहे थे तब उसने उनके पैरों पर फायरिंग की थी लेकिन लखबीर सिंह व उसके भाई उस पर गंडासे से वार करने वाले थे जिस कारण उसने उन पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला

घायल के रिश्तेदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि गांव में वीरवार को लाइट बंद थी। इस पर उसके चाचा का बेटा लखबीर सिंह (39) ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे बिजली कर्मचारियों से बात करने चला गया। वह ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर कर्मचारियों से बात कर रहा था कि तभी परमिंदर सिंह और उसका भाई जंग बहादुर सिंह मौके पर आ गए। उन दोनों की उसके भाई लखबीर सिंह के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस बहस के दौरान उन्होंने उसके भाई पर गोली चला दी जो उसके पेट में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर उनका दूसरा चचेरा भाई सतनाम सिंह पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी फायर कर दिया। उसके भी पेट में गोली लगी। वहीं फिर बाकी भाई और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी फायर किया जो चचेरे भाई हरविंदर सिंह की बाजू पर लगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed