फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of attempting to rape an innocent girl going to school

Mohali News: स्कूल जा रही मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Thu, 30 Oct 2025 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to rape an innocent girl going to school
लांडरा/बनूड़। शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे स्कूल जा रही 10 वर्षीय नाबालिग से सिरफिरे पर लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया। घटना अनाज मंडी रोड स्थित गुग्गा माड़ी के सामने बने अंडरपास की है। आरोपी मोटरसाइकिल सवार था और उसने बच्ची को बाइक पर बैठाने की कोशिश की।
विज्ञापन

घटना के वक्त अंडरपास से गुजर रहे राहगीरों ने युवक की हरकत देखी और उसे दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक सिरफिरे को इधर-उधर घुमाया और पगड़ी परेड कराई। लोगों ने तुरंत बनूड़ थाने को सूचना दी लेकिन एक किलोमीटर दूर थाने से कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। आखिरकार लोगों ने खुद आरोपी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन


सहेलियों के साथ जा रही थी बेटी
किराए के मकान में रहने वाली प्रवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी दो सहेलियों के साथ सरकारी स्कूल जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास में अचानक मोटरसाइकिल सवार युवक ने बच्ची पर हमला बोल दिया। घटनास्थल पर जमा भीड़ ने पुलिस की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि थाने से महज एक किलोमीटर दूर वारदात हुई। फिर भी पुलिस नहीं आई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्शदीप सिंह ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed