फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused arrested for taking bribe of Rs 50 thousand, on two days police remand

Mohali News: 50 हजार की रिश्वत में गिरफ्तार आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Thu, 16 Jan 2025 08:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 16 Jan 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for taking bribe of Rs 50 thousand, on two days police remand
ईओ विंग में तैनात मुंशी के लिए मांगी थी रिश्वत, मुंशी फरार, तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। विजिलेंस की ओर से 50 हजार रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह को वीरवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया। इस मामले में अदालत ने सरकारी पक्ष व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आरोपी गुरप्रीत सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में नामजद हवलदार अमृतपाल सिंह जो ईओ विंग का मुंशी है। वह फिलहाल विजिलेंस की गिरफ्त से बाहर है।
विजिलेंस के सूत्रों के अनुसार इस मामले में रिश्वत के पैसों की मांग मुंशी अमृतपाल सिंह कर रहा था। विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी सेक्टर-31 चंडीमंदिर जिला पंचकूला ने शिकायत में कहा था कि वह नगर निगम चंडीगढ़ में बतौर ड्राफ्टमैन की नौकरी कर रहा है। उसकी बहन गीता सगर गांव दिग्गल तहसील नालागढ़ ने उस सहित अन्य के खिलाफ मकान नंबर-12, 13,14 सैनी विहार फेज-3 बलटाना जिला मोहाली को हड़पने के आरोप के तहत एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

इस शिकायत के संबंध में ईओ विंग मोहाली ने उसे लिखित रूप में बुलाया था। वह किसी कारण ईओ विंग के दफ्तर नहीं आ सका। इसके बाद दोबारा हवलदार अमृतपाल सिंह ने फोन करके ईओ विंग बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने वकील के साथ ईओ विंग मोहाली पहुंचा तो उसे हवलदार अमृतपाल सिंह मिला, जिसने उसके खिलाफ चल रही शिकायत का बयान अपने ऑपरेटर से लिखवाया और कहा कि उसका बयान अच्छा लिख दिया है।

वह बोला कि अब वह उसके बारे में भी कुछ सोचे। शिकायतकर्ता के अनुसार अमृतपाल सिंह ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी और कहा कि अगर रिश्वत न दी तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। शिकायतकर्ता ने सारी बात फोन पर रिकॉर्ड कर ली और विजिलेंस को इसकी जानकारी दी। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर गुरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति को 50 हजार रुपये की रिश्वत सहित काबू कर लिया जबकि हवलदार अमृतपाल सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed