{"_id":"6aa4641c9c171cb99a0d02da","slug":"accused-arrested-for-snatching-purse-from-a-differently-abled-person-in-zirakpur-accomplice-fled-mohali-news-c-71-1-mli1017-146900-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में दिव्यांग से पर्स झपटने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में दिव्यांग से पर्स झपटने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा भागा
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक दिव्यांग व्यक्ति से पर्स झपटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ मोनू निवासी गांव तख्तू माजरा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। बीती नौ सितंबर को पालम एंक्लेव निवासी सुरिंदर पाल जरनैल एंक्लेव स्थित अपने संस्थान जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने उनका बैग झपट लिया था। बैग में करीब पांच हजार रुपये नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मनिंदर सिंह को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।