फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accident in Zirakpur, two died

Zirakpur: जीरकपुर में हादसे में दादी और दस माह के पोते की मौत, छत लाइट प्वाइंट पर दो कारों के बीच हुई भिड़ंत

Sat, 17 Jun 2023 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 01:03 PM IST
सार

मृतक बच्चे की मां भी गंभीर जख्मी बताई जा रही है। उनका इलाज जीएमसीएच सेक्टर 32 में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे का दादा गाड़ी चला रहा था और साथ वाली सीट पर दादी अपने पोते के साथ बैठी हुई थी।

विज्ञापन
Accident in Zirakpur, two died
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जीरकपुर में छत लाइट प्वाइंट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 महीने के बच्चे और उसकी 55 वर्षीय दादी की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब सवा चार बजे हुआ। दिल्ली नंबर की गाड़ी का चालक मोहाली से अंबाला की तरफ जाने के लिए छत लाइट प्वाइंट क्रास कर रहा था। इसी दौरान जीरकपुर से राजपुरा की तरफ जाने वाली फ्रूट से भरी बोलेरो गाड़ी ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दादी व पोते की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक बच्चे की मां भी गंभीर जख्मी बताई जा रही है। उनका इलाज जीएमसीएच सेक्टर 32 में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे का दादा गाड़ी चला रहा था और साथ वाली सीट पर दादी अपने पोते के साथ बैठी हुई थी। दादी-पोते की मौत से परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed