फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AAP government asked for a chance, cheated mothers and sisters

Mohali News: तार टूटने से लिफ्ट में मौजूद पांच मजदूर तीसरी मंजिल से गिरे, चार की हालत गंभीर

Wed, 31 Jan 2024 04:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
AAP government asked for a chance, cheated mothers and sisters
मोहाली। सेक्टर-82 स्थित एंबिएंस फर्नीचर के शोरूम कम वर्कशॉप में काम के दौरान तार टूटने से लिफ्ट में मौजूद पांच मजदूर तीसरी मंजिल से गिर गए। इसमें से चार की हालत गंभीर है और एक खतरे से बाहर है। इस मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों ने घायल सभी मजदूरों को फेज-7 के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।घायलों की पहचान राजेश, मनीष, अखिलेश, शकील और गोविंद के रूप में हुई है। यह सब यहां मजदूरी का काम करते हैं। घायलों के साथी कर्मचारी ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह सभी काम कर रहे थे, तभी उन्हें लिफ्ट की तरफ से जोरदार आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो पता चला लिफ्ट की तार टूटने की वजह से लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिर गई थी। जिसमें उक्त पांचों मजदूर लिफ्ट में मौजूद थे। जब उन्होंने देखा तो राजेश के शरीर से सबसे ज्यादा खून बह रहा था और बाकियों को भी हाथ-पैर में चोट लगी थी। वह साथ में काम करने वाले अन्य लोगों की मदद से राजेश को तुरंत फेज-6 के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंच गए और बाकी घायलों को अन्य साथी कर्मचारी फेज-7 के एक निजी अस्पताल में ले गए। इसके बाद उन्होंने शोरूम के मालिक को फोन करके इस हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद फैक्टरी के मालिक ने राजेश को भी निजी अस्पताल में लाने के लिए कहा तो वह सब उसे भी निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर उसके दाएं पैर, बाएं हाथ में फ्रैक्चर और बाएं पैर में सर्जरी की जाएगी। उसके साथ बाकी मजदूरों के भी हाथ और पैर में फ्रैक्चर है और अंदरूनी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

कोई ऐसी बात नहीं है और न ही लिफ्ट टूटी है। लिफ्ट में फिसलने से चार लोगों को पैर में इंजरी आई है। मैं अभी बात नहीं कर पाऊंगा। मैं अभी अस्पताल में हूं। - यादविंदर सिहं, एंबिएंस फर्नीचर के मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed